Friday, October 25, 2013

हॉस्पिटेलटी : पूछा गर्म पानी; उठाया बैग, फर्स्ट क्लास ऑफिसर रूडी

पिछले दिनों इंडिगो की फ़लाइट से मुंबर्इ जाना हुआ। उड़ान के दौरान विमान में कम दबाव के चलते पैदा हालात में कुछ यात्रियों को घबराहट होने लगी। उनमें मेरी पत्नी भी शामिल थी। चूंकि विमान में उड़ान के दौरान ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है और उसमें एसी भी चलती है तो यह माहौल कुछ लोगों का सूट नहीं करता। इस माहौल में मेरी पत्नी को वोमेटिंग हो गई। विमान परिचारिकाओं (एयर होस्टेस) ने न केवल आगे बढ़कर मदद की बल्कि एक परिचारिका गर्म पानी भी ले आई। उन्होंने कहा कि कोई भी मदद चाहिए तो कहनें में न हिचकिचाएं। यात्रा की समाप्ति पर जब मैंने उनसे डस्टबिन के बारे में पूछा ताकि उसमें वोमेटिंग वाले बैग फेंक सकूं तो उन्होंने मुस्कुरा कर कहा- सर दैट़स ऑवर ड़यूटी। इसके बाद उन्होंने खुद प्लेन की फर्श साफ करते हुए वह बैग डस्टबिन में फेंक दिया। 
    यह अनुभव इसलिए शेअर कर रहा हूं कि हवा में हॉस्पिटेलटी का ऐसा व्यवहार जमीन पर कभी-कभार ही देखने को मिलता है। सरकारी दफ़तरों का हाल किसी से छिपा नहीं है। वहां तो कहने-सुनने और पूछने के बाद भी लोग टरकाउ रवैया ही अपनाए रहते हैं। एक खास अनुभव यह भी रहा की वापसी के समय उड़ान के फर्स्ट क्लास ऑफिसर राजीव प्रताप रूडी थे। जी हां, वही रूडी जो भाजपा के नेता भी हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान कई रोचक जानकारियां दीं। 
   जीवन में किसी के भी द्वारा किया गया अच्छा व्यवहार हमेशा याद रहता है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन ने कई लाभकारी घोषणाएं की हैं। सवाल यह कि क्या मौजूदा सेवाएं तत्परता के साथ प्रदान की जा रही हैं। मेरी एक चेकबुक मुझे तीन महीने से भी ज्यादा समय मिली। यही नहीं एसएमएस अलर्ट की सेवा लेने के बावजूद एसएमएस नहीं आते। जबिक एसबीआई अप्रैल माह से एसएमएस अलर्ट सुविधा के लिए पांच रुपये का शुल्क प्रति माह ले रहा है। 

Thursday, October 24, 2013

दाने-दाने को मोहताज पद़मश्री विजेता

कभी ख़ुद पे, कभी हालात पे रोना आया बात निकली, तो हर इक बात पे रोना आया हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उनको क्या हुआ आज, ये किस बात पे रोना आया किस लिये जीते हैं हम किसके लिये जीते हैं बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया

यह कैसा समाज है जो पुरस्कार भी देता है और इस कदर बेमुरव्वत भी हो जाता है। कोई है जो सुन रहा है


(साभार- अमर उजाला, 24 अक्तूबर, 2013)



Wednesday, October 23, 2013

नहीं चलेगी किराए की फर्जी रसीद

जब बारी टीडीएस लेने की आती है तो अक्सर कई जानकारियों की जरूरत होती है। हाल ही में सरकार की ओर से एक नई गाइडलाइन जारी की है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह जानकारी बेहद काम की है।

(साभार- अमर उजाला, 22 अक्तूबर, 2013)

दिव्य चक्षु काम पर हैं

यशवंत सर का यह लेख उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में खजाने की खोज को लेकर है। इसमें व्यवस्था पर चोट भी है और रोचक अंदाज में सीख भी...

(साभार- अमर उजाला, 22 अक्तूबर, 2013)

Thursday, October 17, 2013

सचिन को सलाम





किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अखिर इस खेल से पूरी तरह संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस महान खिलाड़ी ने क्रिकेट को तमाम यादगार पल दिए हैं। सचिन के रिकॉर्डों को समेटे हैं ये प्रस्तुतियां...















(साभार- अमर उजाला)                                                                        (साभार- नवभारत टाइम्स)


ऐसी लापरवाही की सजा क्या !



अक्सर ऐसा होता है कि हम अपनी मस्ती में चूर दूसरों के बारे में सोचना ही बंद कर देते हैं। आनंद मनाने या खुशी जताने की बजाए हुल्लड़बाजी के स्तर पर जाकर अराजकता का तांडव करने लगते हैं। अक्सर ऐसी हरकत कर बैठते हैं जो कि घोर लापरवाही के दायरे में आती है। ऐसी लापरवाही को फिर यह कहकर ढका जाता है कि जानबूझ कर नहीं किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। किसी की खुशियों पर डाका पड़ चुका होता है तो किसी को जिंदगी भर का जख्म मिल चुका होता है।

बात ज्यादा पुरानी नहीं है। दिल्ली में कुछ लड़के सड़कों पर बाइक से फर्राटा भर रहे थे। पुलिस रोकने की कोशिश कर रही थी। तभी एक पुलिसवाले ने टायर पर गोली चला दी। इसी बीच बाइक चला रहे लड़के ने बाइक इस तरह घुमाई कि गोली पीछे बैठे लड़के को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। एक की लापरवाही ने किसी के घर का चिराग लील लिया। वह लड़का अपने परिवार का इकलौता बेटा था। क्या किसी के पास सफाई के बोल होंगे? क्या वे बोल उस परिवार की खुशियां लौटा पाएंगे?
ताजा मामला भी दिल्ली के एक स्कूल का है। स्कूल के खुले मैदान पर कुछ बच्चे भाला फेंकने का अभ्यास कर रहे थे। खुले मैदान में ऐसी खतरनाक प्रैकिटस और वह भी टीचर की गैरमौजूदगी में घोर लापरवाही का प्रतीक थी। इसका नतीजा भी खतरनाक निकला। एक लड़के ने भाला इस तरह फेंका कि उसकी दिशा एक क्लास से निकल रहे बच्चों की ओर हो गई। भाला एक बच्चे के सिर में जाकर घुस गया। हालांकि उसने अपने दो दोस्तों को बचा लिया। छठी कक्षा का यह छात्र 14 दिनों तक कोमा में रहा और फिर उसने दम तोड़ दिया। इसी के साथ उसके परिजनों के सपने भी चकनाचूर हो गए। किसी की गोद सूनी हो गई तो किसी की आंखों का तारा चला गया। ऐसे में अफसोस जताने के अलावा क्या कोई कुछ कर सकता है? और अफसोस से वह बच्चा वापस तो नहीं लौटे आएगा।
बड़ा सवाल यह कि हम ऐसी लापरविहयां करते ही क्यों है? हम कोई भी काम करने से पहले अगर यह सोच लें कि इसके परिणाम क्या हो सकते हैं तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं। अरे! ऐसी भी क्या मस्ती और क्या उत्सव जो दूसरे के रंग में भंग डाल दे। कभी हमारी रफ ड्राइविंग का कोई भुक्तभोगी बनता है तो कभी किसी ओर तरीके से।

बात सोचने और महसूस करने की है। क्या नहीं…….???

Tuesday, October 15, 2013

हेल्पलाइन नंबर

आज हमारे जीवन में हर पल कुछ न समस्याएं बनी रहती हैं। तकनीक के साथ जीवन से जुड़ी हर चीज अपने साथ कुछ कमियां भी समेटे होती है। ऐसे में आजकल हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता बहुत ज्यादा हो गई है। मैं आपके साथ कुछ जरूरी हेल्पलाइन नंबर शेअर कर रहा हूं। संभव है कि आपके काम आएं। अगर कोई इसमें नया जोड़ना चाहता है तो उसे कमेंट बॉक्स में लिख सकता है
  1. Airlines 
  2. Indian Airlines - 1800 180 1407
  3. Jet Airways - 1800 22 5522
  4. SpiceJet - 1800 180 3333
  5. Air India -- 1800 22 7722
  6. KingFisher - 1800 180 0101
  7. Banks
  8.  ABN AMRO - 1800 11 2224
  9. Canara Bank - 1800 44 6000
  10. Citibank - 1800 44 2265
  11. Corporatin Bank - 1800 443 555
  12. Development Credit Bank - 1800 22 5769
  13. HDFC Bank - 1800 227 227
  14. ICICI Bank - 1800 333 499
  15. ICICI Bank NRI - 1800 22 4848
  16. IDBI Bank - 1800 11 6999
  17. Indian Bank - 1800 425 1400
  18. ING Vysya - 1800 44 9900
  19. Kotak Mahindra Bank - 1800 22 6022
  20. Lord Krishna Bank - 1800 11 2300
  21. Punjab National Bank - 1800 122 222
  22. State Bank of India - 1800 44 1955
  23. Syndicate Bank - 1800 44 6655   
  24. Automobiles
  25.  Mahindra Scorpio - 1800 22 6006
  26. Maruti - 1800 111 515
  27. Tata Motors - 1800 22 5552
  28. Windshield Experts - 1800 11 3636
  29. Computers/IT
  30.  Adrenalin - 1800 444 445
  31. AMD - 1800 425 6664
  32. Apple Computers - 1800 444 683
  33. Canon - 1800 333 366
  34. Cisco Systems - 1800 221 777
  35. Compaq - HP - 1800 444 999
  36. Data One Broadband - 1800 424 1800
  37. Dell - 1800 444 026
  38. Epson - 1800 44 0011
  39. ESys - 3970 0011
  40. Genesis Tally Academy - 1800 444 888
  41. HCL - 1800 180 8080
  42. IBM - 1800 443 333
  43. Lexmark - 1800 22 4477
  44. Marshal's Point - 1800 33 4488
  45. Microsoft - 1800 111 100
  46. Microsoft Virus Update - 1901 333 334
  47. Seagate - 1800 180 1104
  48. Symantec - 1800 44 5533
  49. TVS Electronics - 1800 444 566
  50. WeP Peripherals - 1800 44 6446
  51. Wipro - 1800 333 312
  52. Xerox - 1800 180 1225
  53. Zenith - 1800 222 004  
  54. Railway
  55.  Indian Railway General Enquiry       131/139
  56. Indian Railway Central Enquiry     131/139
  57. Indian Railway Reservation     131/139
  58. Indian Railway Railway Reservation Enquiry     1345,1335,1330
  59. Indian Railway Centralised Railway Enquiry     1330/1/2/3/4/ 5/6/7/8/9
  60.  Couriers/Packers & Movers 
  61. ABT Courier - 1800 44 8585
  62. AFL Wizz - 1800 22 9696
  63. Agarwal Packers & Movers - 1800 11 4321
  64. Associated Packers P Ltd - 1800 21 4560
  65. DHL - 1800 111 345
  66. FedEx - 1800 22 6161
  67. Goel Packers & Movers - 1800 11 3456
  68. UPS - 1800 22 7171
  69. Home Appliances 
  70. Aiwa/Sony - 1800 11 1188
  71. Anchor Switches - 1800 22 7979
  72. Blue Star - 1800 22 2200
  73. Bose Audio - 1800 11 2673
  74. Bru Coffee Vending Machines - 1800 44 7171
  75. Daikin Air Conditioners - 1800 444 222
  76. DishTV - 1800 12 3474
  77. Faber Chimneys - 1800 21 4595
  78. Godrej - 1800 22 5511
  79. Grundfos Pumps - 1800 33 4555
  80. LG - 1901 180 9999
  81. Philips - 1800 22 4422
  82. Samsung - 1800 113 444
  83. Sanyo - 1800 11 0101
  84. Voltas - 1800 33 4546
  85. WorldSpace Satellite Radio - 1800 44 5432
  86. Investments/ Finance 
  87. CAMS - 1800 44 2267
  88. Chola Mutual Fund - 1800 22 2300
  89. Easy IPO's - 3030 5757
  90. Fidelity Investments - 1800 180 8000
  91. Franklin Templeton Fund - 1800 425 4255
  92. J M Morgan Stanley - 1800 22 0004
  93. Kotak Mutual Fund - 1800 222 626
  94. LIC Housing Finance - 1800 44 0005
  95. SBI Mutual Fund - 1800 22 3040
  96. Sharekhan - 1800 22 7500
  97. Tata Mutual Fund - 1800 22 0101
  98. Travel 
  99. Club Mahindra Holidays - 1800 33 4539
  100. Cox & Kings - 1800 22 1235
  101. God TV Tours - 1800 442 777
  102. Kerala Tourism - 1800 444 747
  103. Kumarakom Lake Resort - 1800 44 5030
  104. Raj Travels & Tours - 1800 22 9900
  105. Sita Tours - 1800 111 911
  106. SOTC Tours - 1800 22 3344
  107. Healthcare 
  108. Best on Health - 1800 11 8899
  109. Dr Batras - 1800 11 6767
  110. GlaxoSmithKline - 1800 22 8797
  111. Johnson & Johnson - 1800 22 8111
  112. Kaya Skin Clinic - 1800 22 5292
  113. LifeCell - 1800 44 5323
  114. Manmar Technologies - 1800 33 4420
  115. Pfizer - 1800 442 442
  116. Roche Accu-Chek - 1800 11 45 46
  117. Rudraksha - 1800 21 4708
  118. Varilux Lenses - 1800 44 8383
  119. VLCC - 1800 33 1262
  120. ************ ********* *
  121.  
  122. Insurance
  123.  
  124. AMP Sanmar - 1800 44 2200
  125. Aviva - 1800 33 2244
  126. Bajaj Allianz - 1800 22 5858
  127. Chola MS General Insurance - 1800 44 5544
  128. HDFC Standard Life - 1800 227 227
  129. LIC - 1800 33 4433
  130. Max New York Life - 1800 33 5577
  131. Royal Sundaram - 1800 33 8899
  132. SBI Life Insurance - 1800 22 9090
  133. Hotel Reservations 
  134. GRT Grand - 1800 44 5500
  135. InterContinental Hotels Group - 1800 111 000
  136. Marriott - 1800 22 0044
  137. Sarovar Park Plaza - 1800 111 222
  138. Taj Holidays - 1800 111 825
  139. Teleshopping 
  140. Asian Sky Shop - 1800 22 1800
  141. Jaipan Teleshoppe - 1800 11 5225
  142. Tele Brands - 1800 11 8000
  143. VMI Teleshopping - 1800 447 777
  144. WWS Teleshopping - 1800 220 777
  145. Others 
  146. Domino's Pizza - 1800 111 123

  147. Cell Phones 
  148. BenQ - 1800 22 08 08
  149. Bird CellPhones - 1800 11 7700
  150. Motorola MotoAssist - 1800 11 1211
  151. Nokia - 3030 3838
  152. Sony Ericsson - 3901 1111 

Saturday, October 5, 2013

कलेक्टर ने खुद की नाली की सफाई

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में जिलाधिकारी ने नाली साफ कर उदाहरण पेश किया है। दरअसल कलेक्टर विकास नरवल ने शहर की सफाई का जिम्मा उठाते हुए खुद शहर की भरी हुई नालियों को साफ करना शुरू किया। तीन दिन पहले शुरू किए गए उनके इस सफाई अभियान से अब तक सैकड़ों लोग जुड़ गए हैं। इन दिनों नीमच डेंगू बुखार की चपेट में है। पिछले हफ्ते ही यहां एक युवक की इससे मौत हो गई थी। जिलाधिकारी के इस अभियान को रेड क्रास सोसायटी का भी समर्थन मिल गया है। जिसका कहना है कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा।

इस सूचना के बाद हमारे सोचने के लिए है कि हम क्या कर रहे हैं।



यूं दाखिल होता है ई-रिटर्न


यह लेख उन लोगों के लिए मददगार होगा जो रिटर्न भरने के लिए ऑननाइन तरीका अपनाते हैं।

(साभार- अमर उजाला)