Sunday, June 22, 2014

जग के सारे ऐश लिए

जग के सारे ऐश लिए
जोगी वाला वेश लिए।
बेच रहे हैं हम मरहम
मन में भारी ठेस लिए।
करते काली करतूतें-
बाबा उजले केश लिए।
हमने हुक्म चलाया पर-
गुरुओं के आदेश लिए।
सूरज कहकर बहलाते-
जुगनू के अवशेष लिए।
जूठे बेरों से शबरी-
तुमने अवध-नरेश लिए।।
 
- सलीम खां फरीद 

Monday, June 2, 2014

ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन और आईएएस

नई दिल्ली के अस्पतालों में आज से ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। स्वास्‍थ्य विभाग की वेबसाइट से र‌जिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
दिल्ली के एम्स में भी ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
---------------------------
आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए आयु सीमा अब 21 से 32 साल हो गई और चार की बजाय कुल छह अवसर मिलेंगे।



(साभार- अमर उजाला, 3 जून, 2014)

Saturday, May 24, 2014

यूपी के 80 सांसद

(साभार- अमर उजाला, 17 मई, 2014)



फलक पर नमो


नमो की जीत और उनकी फलक तक पहुंचने की कहानी।















     

(साभार- अमर उजाला, 17 मई, 2014)

ऐसे होती है वोटों की गिनती

(साभार- अमर उजाला, 16 मई, 2014)

मानोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य

मानोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान अमर उजाला को दिया इंटरव्यू।

(साभार- अमर उजाला, 11 मई 2014)

Friday, May 23, 2014

लोकसभा चुनाव में 464 पार्टियां, 8251 उम्मीदवार

वर्ष 2009 के मुकाबले इस बार के लोकसभा चुनाव में 101 अधिक राजनीतिक दलों ने भाग लिया और कुल 8251 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे जो पिछले चुनाव से 181 अधिक हैं। पिछले बार 7,16,98,510 मतदाता थे तो इस बार 83,41,01,479 मतदाता थे। इस बार 6 राष्ट्रीय दल 39 राज्य स्तरीय दल तथा 419 गैर मान्यता प्राप्त दल थे जबकि पिछली बार 7 राष्ट्रीय दल 34 राज्य स्तरीय दल तथा 332 गैर मान्यता प्राप्त दल थे। आम चुनाव 2014 से पहले देश में कुल 1687 पंजीकृत दल थे जिनमें 6 राष्ट्रीय दलों के अलावा 47 राज्य स्तरीय दल तथा 1634 गैर मान्यता प्राप्त दल शामिल थे। 2009 में पंजीकृत दलों की कुल संख्या 1060 थी। 1952 में 1874 उम्मीदवारों ने 489 सीटों के लिए चुनाव लड़ा था जो धीरे-धीरे 1996 में 13,952 हो गए। 1998 में 4750, 1999 में 4648, 2004 में 5435 उम्मीदवार मैदान में थे जो 2009 में बढ़कर 8070 हो गए। पिछले चुनाव में 41,72,36,311 मतदाताओं ने मतदान किया तो इस बार 55,38,01,801 मतदाताओं ने वोट डाले।